अयोध्या में स्वर्गीय रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने किया सरयू स्नान और रामलला का दर्शन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्वर्गीय रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने आज अयोध्या पहुंचकर आध्यात्मिक यात्रा की। उन्होंने सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में स्नान किया, जिसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और भगवान रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर समाजसेवी सौरव सिंह (कानपुर), मनीष गुप्ता (पार्षद, लखनऊ), बीके गिरजा दीदी (जोन इंचार्ज, कानपुर, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय), बीके मुकेश भाई (अयोध्या), बीके राजेश भाई एवं बीके चंद्रेश भाई (माउंट आबू, राजस्थान, ब्रह्मकुमारी हेडक्वार्टर) भी उनके साथ मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था में जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य और कांस्टेबल नित्यानन्द यादव भी उपस्थित थे। अजय नरेश यादव की इस आध्यात्मिक यात्रा ने उनके पिता की स्मृतियों को ताजा कर दिया, जिनका अयोध्या से गहरा नाता रहा था।