बस्ती:छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खतमसराय गांव के पास देवरिया के एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने संदिग्ध हाल में हाइवे किनारे पड़े बीमार व्यक्ति की सूचना चौकी विक्रमजोत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने एम्बुलेंस की मदद से बीमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।शव की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया । चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान देवरिया जनपद के सनी यादव पुत्र श्रवण यादव ग्राम पचमू थाना रुद्रपुर के रूप में हुयी । बताया कि सनी सूरत में अपने भाई के साथ रहकर मजदूरी करता था व काफी दिनों से बीमार था। एक दिन पूर्व भाई ने सनी की बीमारी में सुधार न देख सूरत से गोरखपुर के लिये आ रही लग्जरी बस में बिठा कर घर सूचित कर दिया।सनी बस से अयोध्या में ही उतर गया और बीती रात खतमसराय के पास एक दुकान के सामने अचेतावस्था में मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक सनी के घर में माता पिता के अलावा सनी की पत्नी व छोटा बच्चा है । शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है व पोस्टमार्टम में भेजने के लिये कार्यवाही की जा रही है।