घर के सामने झोपड़ी में लटकता मिला 19 वर्षीय युवक का शव

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसांव के लखडहिया पुरवे पर 19 वर्षीय युवक का घर के सामने भूसा भरा झोपड़ी के बड़ेर में रस्सी का फंदा बना कर लट गया। चौकी इंचार्ज कुदरहा ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
        गांव के 18 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र संतकुमार गांव में मजदूरी कर देर शाम को घर पहुंचा और पानी पीकर घर पर था। वह घर के सामने भूसा भरा झोपड़ी में रस्सी के सहारे लटक गया। खाना खाने के लिए स्वजन पड़ोस में ढूढना शुरू किए। जब नही मिले तो मोबाइल पर लोग फोन करना शुरु किए। उसका मोबाइल भूसा वाले झोपड़ी में बजा। लोग देखे तो फंदे से लट रहा था। स्वजन रोने लगे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव शव को पीएम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र पांच बहन और दो भाई में तीसरे नंबर  का था। इस बर्ष कक्षा 12 का परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव में दैनिक मजदूरी कर घर का खर्च चलाते थे। घर का कर्मठी व मिलनसार लड़का था।