तेज रफ्तार वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

 

बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संत कबीरनगर जिले के रहने वाले एक दंपती बस्ती से काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक महिला की पहचान शीघ्र हो गई है, वहीं घायल पति को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।