बस्ती: थाना नगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत करहली में नवनिर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मंगलवार को किया। इस दौरान परिसर में उनके द्वारा पौधरोपण किया गया। इस माैके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, एसओ नगर देवेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी अवनीश सिंह व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वापस लौटते से समय पुलिस अधीक्षक ने नगर थानाक्षेत्र में बन रहे पिंक पुलिस बूथ का निरीक्षण किया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।