बस्ती: जनपद में 30 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत पहली से ही शहर में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी के आटो रिक्शा पर रोक लगा दी गई है। अब फिर एक आटो रिक्शा चालकों के अनुरोध पर यातायात पुलिस ने शहर में आटो चलाने की अनुमति देने की बात कही है। इस बार आटो चालकों को सशर्त अनुमति दी जाएगी। इसके लिए आटो का वैध परमिट, डीएल, बीमा, प्रदूषण आदि के प्रपत्र अपडेट होने के बाद उन्हें शहर के मुख्य बाजार गांधीनगर को छोड़कर मालवीय रोड, सिविल लाइन, कटरा, रेलवे स्टेशन की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए अलग से ई रिक्शा की तर्ज पर आटो रिक्शा का जोन बनाने की कवायद शुरू हो गई है।