नाबालिग से दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

बस्ती। थाना परसरामपुर पुलिस और स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दर्ज मुकदमें में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी कुश्मौरघाट से की गई। आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक सिंह निवासी ढ़ेल्हूपुर और विशाल दुबे निवासी अशोकपुर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष परसरामपुर उ0नि0 भानु प्रताप सिंह, स्वाट प्रभारी उ0नि0 संतोष कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।