
अनुराग लक्ष्य 17 अप्रैल
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
खुशी की बात है कि मुंबई मेट्रो अपनी मंज़िल की तरफ तेज़ी से बढ़ रही है और जल्द ही इस सुविधा का लाभ मुंबई वासियों को देखने को भी मिलेगा।
आपको बताते चलें कि इस समय कोलाबा बांद्रा सीप्ज / आरे / भूमिगत मेट्रो 3 मार्ग के आरे/ बीकेसी चरण के शुरू होने के बाद बीकेसी आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन के बीच चरण 2ए को कुछ ही दिनों में सेवा शामिल हो जाएगा।
मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन / एम एम आर सी / ने इस चरण के संचालन को देखते हुए एक और कदम आगे बढ़ाया है। एम एम आर सी ने गत दिनों आरे बीकेसी और बीकेसी आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशनों के बीच संयुक्त परीक्षण शुरू कर दिया है ।
एम एम आर सी की 33,5 किमीटर लंबी भूमिगत मेट्रो लाइन के आरे , बीकेसी खंड को अक्टूबर 2024 में सेवा में लाया गया था। जो अब यात्रियों के लिए जल्द ही एक बेहतर मेट्रो रेल सेवा में तब्दील हो जाएगी।