रायबरेली।पुलिस ने खोए हुए 149 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिया।बुधवार को एसपी कार्यालय के किरण हाल में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के माध्यम से लोगों को मोबाइल सुपुर्द किए गए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।एएसपी ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन को खोजने के लिए सर्विलांस सेल के साथ जिले के सभी थानों के सीईआईआर पोर्टल की रिकवरी टीम को लगाया गया था। जिन्होंने ईएमआई से मोबाइलों को ट्रैक कर 149 मोबाइल फोन बरामद किए है।जिन्हें बुधवार को उन आवेदकों को बुलाकर वापस लौटा दिए गए।एएसपी ने बताया कि बरामद 149 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। खोए हुए मोबाइल फोन पाकर उनके मालिक काफी खुश हुए हैं।उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को शुक्रिया कहा है।इस दौरान सर्विलांस प्रभारी विजेंद्र शर्मा के अलावा उनके टीम के चंद्र प्रताप सिंह,शेखर बालियान,समर सिंह मौजूद रहे।