बस्ती: पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नरहरिया में शराब पीने से मना करने पर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित उमाशंकर प्रजापति की तहरीर पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले रितेश पुत्र दिलीप सोनकर समेत तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।