मुकदमा दर्ज करने का आदेश

बस्ती:विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट विनोद कुमार ने दो आरोपितों के विरुद्ध नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने व छह लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया है। रुधौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां के प्रार्थनापत्र पर अदालत पर अदालत ने सुनवाई कर रुधौली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने आदेश दिया है। घटना तीन फरवरी 2025 की बताई जाती है। किशोरी गांव के बाहर गई थी, कि वहां पहले से मौजूद आरोपितों ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किये और वीडियो बना लिया। पीड़िता की मां आरोपितों के घर उलाहना देने गई दोनों के घरवालों ने मारपीट,गाली धमकी देते हुए भगा दिया।