प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में हुआ शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम-

आज प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया वि0क्षेत्र जनपद बस्ती में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम रवींद्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ए0आर0पी0 गिरजेश सिंह व रमेश चंद्र चौधरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ0सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि आप सब अपने अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में अवश्य कराएं क्योंकि यहाँ शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलता है और शासन द्वारा हर सुविधाएं निः शुल्क प्रदान की जाती हैं।
कार्यक्रम में गिरजेश सिंह ने कहा कि- जहां सरकारी विद्यालय में उच्च रूप से शिक्षित व प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षण करते हैं वहीं प्राइवेट विद्यालय में गैर प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य कराया जाता है इसलिए आप सभी अपने 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन इन सरकारी विद्यालयों में ही कराएं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रमेश चौधरी व चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि-यह विद्यालय एकल है उसके बावजूद भी इस वर्ष हुए निपुण असेस्मेंट में निपुण विद्यालय की श्रेणी में अपना स्थान बनाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है ।
कार्यक्रम का संचालन भास्कर दूबे व स्वागत एवं आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक बब्बन पाण्डेय ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय प्रकाश चौधरी, उमाशंकर पाण्डेय,अजय त्रिपाठी, विनय पाण्डेय,मनीष मिश्रा, सौरभ पद्माकर,चंद्रभूषण पाण्डेय,अतुल वर्मा,सुनील कुमार, मनोज वरुण ,सुरेंद्र पाठक,देवीदीन ,संजू देवी ,सुनीता देवी,अनीता देवी,दुर्गावती सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।