अग्निकाण्ड से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

अबेडकर नगर।डॉ० सदानन्द गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अम्बेडकरनगर द्वारा जनसामान्य से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में गर्मी का मौसम प्रारम्भ हो गया है, गर्मी के मौसम में अग्निकांड़ की घटनायें भी घटित होती रहती है, जिसमें थोडी सी चुक के कारण लोगो के खेतो एवं घरो में आग लग जाती है। आग लगने के कारण फसल जल जाते है जिससे कृषको को नुकसान होता, कभी-कभी आग लगने के कारण जनहानि एवं पशुहानि व मकान क्षति भी हो जाती है, जो संबंधित परिवार के लिये बहुत बड़ा है हानि हो जाती है। इन बहुमूल्य जिन्दगियों को अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनपद अम्बेडकरनगर के समस्त नागरिकों के जन-जागरूकता सुरक्षा एवं बचाव हेतु निम्नवत् दिशा-निर्देश जारी किया जाता है।

 

*क्या करें और क्या न करें*

 

*क्या करें*

 

• घरों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पुरानी वायरिंग को समय रहते बदल दें।

• ए०सी० को लगातार कई घंटो तक न चलायें. बीच-बीच में कुछ घंटो के लिए बंद कर दें। • किसी भी छोटी चिंगारी को अनदेखा ना करें क्योकि वो बडी आग में बदल सकती है।

खाना बनाते समय पानी से भरे बाल्टी हमेशा अपने साथ रखें।

खाना बनाने के बाद चुल्हे को तथा रेग्युलेटर को अच्छे से बन्द करें।

• मोमबत्ती व अंगीठी का अगर इस्तेमाल करना पड़े तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें।

माचिस, लाइटर एवं अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों की पहुँच से दूर रखें।

• खेतों से अपनी फसल को काट कर सुरक्षित स्थान पर रखें।

• अपने क्षेत्र के अग्निशमन विभाग का नम्बर साथ रखें एवं आवश्यकता पडने पर अग्निशमन विभाग को कंट्रोल रूम नबर एफएस अकबरपुर 9454418719, एफएस टांडा 9454418721, एफएस आलापुर 9454418723, एफएस जलालपुर 9454418725 पर सम्र्पक करें।

• अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधे।

 

*क्या न करें*-

 

• घरों में तारों से पुराने तारों से निकलने वाले चिंगारी को नजर अंदाज ना करें।

• बिस्तर पर धूम्रपान न करें।

• खड़ी फसल के किनारे खाना ना बनायें।

• चूल्हे की चिंगारी व गरम राख कूड़े के ढेर घर न फेंके।

• जब तक सूखी फसल खड़ी हो तब तक खेतो के आस-पास खरपतवार ना जालायें।

• रसोईघर में अनावश्यक ज्वलन पदार्थ न रखें

• खेतों में बीडी, सिगरेट आदि को जलता हुआ न फेंके।