मार्केट हुई गुलज़ार, बाज़ार खुशनुमा, ईद की खुशियों से चमक उठे चेहरे,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 30 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
आई है ईद दिल में उमंगे लिए हुए,
खुशियों की मीठी मीठी तरंगें लिए हुए ।
चाहत की डोर थामे चलो आसमाँ में हम,
उड़ जाएं उल्फतों की पतंगें लिए हुए ।।
जी हाँ, चांद निकला, चेहरे चमके, पटाखे फूटे, और निकल पड़े लोग बाजारों की तरफ। मुहल्ले, गलियां और सड़कें हुई गुलज़ार। नए कपड़े, नए जूते और नए परिधानों की खरीदारी करने वालों की भीड़ से सारा माहौल खुशनुमा हो गया है।
आपको बताते चलें कि मुंबई में चांद को लेकर कुछ कश्मकश की स्थिति बनी हुई थी लेकिन कुछ समय बाद यह धुंधलका छंट गया और एनाउंस मेंट हो जाने पर एकाएक बाजारों की रौनक लौट आई। धारावी, माहिम, बांद्रा, दादर, चर्चगेट, मुहम्मद अली रोड, सायन, गोवंडी, चेंबूर, मानखुर्द, अंधेरी, गोरेगांव, कांदिवली,बोरीवली,, मलाड, सांताक्रुज, सहित पूरी मुंबई वासियों के लिए आज की रात बहुत ही खूबसूरत और दिलकश हो चली है। लोग अपने अपने ज़रूरत के सामान को खरीदने में मसरूफ हैं।