अम्बेडकरनगर ।विवेकानन्द शिशुकुंज इण्टर कॉलेज विद्युत नगर में प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव के कुशल मार्गदर्शन में वार्षिक परीक्षा फल वितरण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के. के. तिवारी (अल्ट्राटेक मैनेजर) कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चन्द्र देव सिंह के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. नीरज रस्तोगी (केमिस्ट एनटीपीसी), राजकमल (खण्ड संचालक), राकेश तिवारी (सदस्य), वीरेन्द्र कुमार वर्मा (प्रधानाचार्य विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी), सुरेन्द्र सिंह , राजेन्द्र प्रसाद वर्मा (अभिभावक), हरिश्चंद्र मौर्य, सतीश वर्मा (पूर्व छात्र), कर्मवीर सिंह चौहान (पूर्व छात्र) , श्रीमती विनीता भदौरिया (अभिभाविका), नीतिका वर्मा (पूर्व छात्र), महेन्द्र कुमार (अभिभावक) आदि महानुभावों की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विद्यालय की बहनों द्वारा आए हुए अतिथि महानुभावों को तिलक व बैज लगाकर तत्पश्चात मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया।वन्दनोपरान्त विद्यालय के परीक्षा प्रमुख महेन्द्र ने परीक्षाफल वृत्त रखा। अतिथि महानुभावों के कर कमलों द्वारा शिशु से एकादश के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त भैया-बहनों को मेडल व अंक पत्र देकर साथ ही साथ संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त आचार्य महेन्द्र को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के. के. तिवारी द्वारा भैया-बहनों को सफलता के सूत्र बताते हुए बताया गया कि परिवर्तन सफलता की कुंजी है, प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर परिवर्तन होना जरूरी है तभी वह समय का महत्व समझ सकेगा। कार्यक्रम के अन्त में शिशु कुंज के प्रधानाचार्य नरसिंह नारायण द्वारा आए हुए अतिथि महानुभावों के प्रति आभार ज्ञापन कर इस कार्यक्रम का समापन कराया गया। इस कार्यक्रम में सभी आचार्य- आचार्या बहनें अभिभावक बन्धु व भैया-बहन उपस्थित रहे।