बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से कक्षा 11 तक की छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा पर सबका समान अधिकार है चाहे वह अमीर हो या गरीब उन्ही के सपने को साकार करने की दिशा में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्थापना की गई है।
प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने कहा कि बेगम खैर जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करा रही है वही छात्रो के सर्वागीण विकास को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक भ्रमण, नृत्य संगीत, कंप्यूटर लैब,साइंस लैब, कमजोर बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लास जैसी तमाम सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सर्वोच्च अंक लाने पर प्रधानाचार्या के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
कक्षा 6 कु०सैय्यदा, कक्षा 7 कु० नाइरा अहमद,कक्षा 8 शिखा यादव,कक्षा 9 पल्लवी मौर्या एवं कक्षा 11 में ब्यूटी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा फल वितरण में मुख्य रूप से अलका पांडेय ,शबाना अंजुम ,रीता देवी ,खालिदा परवीन ,अलसबा ,
आरिफ़ा खातून ,नुसरत फातिमा ,मलिक सबा ,सावित्री उपाध्याय सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।