उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की हुई प्रेस वार्ता,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 28 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
कांग्रेस पार्टी के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए आए दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्य कर्ताओं द्वारा होने वाले प्रेस वार्ता के क्रम मे गोंडा जिले में भी प्रेस वार्ता सफल रही।
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की प्रेस वार्ता सफल रही, जिसमें प्रदेश के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें नव नियुक्त ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह का स्वागत कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रोफेसर ए के रज़ा ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री राम प्रताप सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया और पार्टी की प्रगति की शुभकामनाएं दिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा
शहर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी ,
प्रवक्ता शिवकुमार दुबे,
सेवा दल अध्यक्ष प्रदुम्न शुक्ल
पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अरशद अली खान,अर्जुन पटेल ,सगीर खान, रमा कश्यप एवं अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण इस सम्मेलन में उपस्थित रहे ।