कुदरहा। ब्लाक सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर ब्लाक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया और लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने किया। संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का संचालन कर सीधे लाभार्थियों को सुविधा मुहैया करा रही है। बिना भेद भाव के सभी का विकास हो रहा है। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि प्रत्येक कर्मचारी ग्राम पंचायत में जा कर योजनाओं का संचालन कराएं। सभागार में लगे स्टालों का आतिथि ने निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह द्वारा मोमबत्ती, दोना पत्तल व सर्फ बनाने वाली महिलाओ का उत्साहवर्धन किया। आंगनवाड़ी विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र ने किया
समझ में कुलदीप यादव, पंकज पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, चंद्रभान चौरसिया, ओम प्रकाश पांडे, देवेंद्र यादव, ओमकार चौधरी, रामप्रकाश यादव, डा फजील खान, समजीत, ललन, अनिल तिवारी, क्षितज वर्मा, घनश्याम यादव, बालेंद्र कुमार, मनोज, शिवकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 53