महिला विकास कल्याण समिति द्वारा स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

बस्ती–  शहीद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बस्ती में राष्ट्र और मानवता की सेवा में अग्रसर निफा ( नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट और एक्टिविस्ट संस्था ने अपनी रजत जयंती संवेदना 2 के अंतर्गत ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन — संवेदना 2 और समिति द्वारा आयोजित शिविर का उद्घाटन एवं रक्तदाताओं का सम्मान मुख्य अतिथि सी एम ओ डॉ राजीव विशिष्ट अतिथि डॉ.बी के सोनकर, नोडल डॉ रामजी सोनी,M O डॉ दीपक श्रीवास्तव, डॉक्टर सौम्या गोयल, डॉक्टर विजय कुमार वर्मा डॉ.आलोक पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया l

निफा संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह ने कैंप विशिष्ट दायित्व पदीन, रितिक सिंह तनु, और अवधेश सिंह अंशु को सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा संस्था द्वारा निरंतर राष्ट्र सेवा धर्म की सराहना की !

सांय तक चले रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया! इस अवसर पर कल्चरल क्वेस्ट नृत्य धाम की पूरी टीम मास्टर शिव, राजीव रंजन,अनमोल शाही, कमलेश, शर्मा , आदित्य,अमित उर्फ अभिषेक वर्मा, राहुल, शरीफ के साथ अजय सिंह, अंशिका सिंह, अनिल कुमार पाठक, शिवेंद्र सिंह, कीर्ति श्रीवास्तव, भास्कर सिंह, भारत सिंह, अमरेश पांडे, त्र्यंबकम दुबे, एच एम एस आज सहयोगी जन उपस्थित रहे!