लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में उत्सव मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री नव्व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों, अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति, गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान की योजनाओं, सांस्कृतिक गौरव और साहसिक निर्णयों को लेकर भाजपा लोक दरबार में पहुंचेगी। 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंवाद अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।इस अभियान की तैयारी को लेकर जिला स्तर पर 23 और 24 मार्च को कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं अभियान के संयोजक नव्व गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नव्व भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) नव्व धर्मपाल सिंह के निर्देशन में “उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष – भाजपा सरकार के 08 वर्ष” के संदेश के साथ सरकार की विकास यात्रा को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर नव्व गोविन्द नारायण शुक्ल, नव्व मानवेन्द्र सिंह, नव्व शंकर गिरि, नव्व मीना चौबे, नव्व अमित वाल्मीकि, नव्व बसंत त्यागी और नव्व शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि क्षेत्र और जिला स्तर पर भी संयोजकों और सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है।
जनसंवाद अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम
इस अभियान के तहत प्रदेशभर में जिला स्तर पर लाभार्थी मेले आयोजित किए जाएंगे, जहां सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों से संवाद किया जाएगा। घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास गोष्ठियों का आयोजन होगा, जहां बीते आठ वर्षों की विकास यात्रा पर चर्चा की जाएगी।भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सरकार की प्रमुख परियोजनाओं को प्रचारित करने के लिए बाइक रैलियां आयोजित करेगा, जबकि जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग के बीच विशेष सम्मेलन होंगे, जिनमें सरकार के आठ वर्षों की नीतियों और योजनाओं पर विस्तृत संवाद होगा। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा ग्राम सभा स्तर पर महिलाओं के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेगा।अभियान के समापन के अवसर पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय व सामाजिक समरसता को लेकर किए गए कार्यों पर विचार-विमर्श होगा।प्रदेशभर में होने वाले इस जनसंवाद अभियान को लेकर भाजपा पूरी तरह से सक्रिय हो गई है और विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। पार्टी का लक्ष्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक व आर्थिक प्रगति की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।