कोचीन ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की हुई मौत

बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओडवारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट संख्या 194 से लगभग 500 मीटर बस्ती की ओर किलोमीटर संख्या 561/19-20 के बीच अप ट्रेक पर रविवार की सुबह गम्भीर रूप से घायल अज्ञात युवक मिला है।  सूचना पर आरपीएफ पोस्ट एसआई मन्नन प्रसाद ने  उसे जिला अस्पताल बस्ती भेजा। उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई हैं।
स्टेशन मास्टर ओड़वारा डीके ठाकुर ने बताया कि युवक गोरखपुर से लखनऊ की ओर अप ट्रेक पर जा रही 12511 कोच्चीन ट्रेन से गिरकर गम्भीर रूप से घायल पड़ा था। जिसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया गम्भीर रूप से घायल को  अस्पताल भिंजवाया गया। जहाँ उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के जेब से कुछ भी ऐसा नहीं मिला हैं, जिससे कि उसकी शिनाख्त हो सके। देखने से मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास की लग रही थी। वह काले रंग का लोवर और हुडी पहन रखा था। शव को मर्चरी में रखवा कर पता लगवाने का प्रयास किया जा रहा हैं।