बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने, मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर पंखे में फंदे से लटका देने का आरोप लगाया गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी गांव निवासी अमरनाथ मिश्र ने हर्रैया पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी भतीजी की शादी 23 अप्रैल 2019 को कोदई गांव निवासी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी भतीजी की ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर 21 मार्च को दिन में ससुराल वालों ने उसकी भतीजी को मारा पीटा, विरोध करने पर शाम के समय उसकी हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। मामले में तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति सहित चार के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।