बस्ती। जिले के दो थाना क्षेत्र में हुई छेड़खानी के मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवतियों के साथ गांव के ही दो लोगों द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने परमारने पीटने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पुत्रियों की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि परिवार का कोई अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। घर पर उसकी दोनो बेटिया ही थी, जिसका फायदा उठाकर गांव निवासी रोहित शाम करीब 6 बजे उसके घर में घुस गया। उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो उसकी दूसरी पुत्री भी पहुंच गई, जिसके बाद वह उसे ढकेलकर भाग निकला। इसके कुछ देर बाद वह अपने भाई मोहित के साथ फिर से घर पर पहुंचा और उसकी दोनो पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर दोनो को मारा पीटा। मारपीट के दौरान उसकी एक पुत्री का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जब वह खेत से वापस लौटी तो दोनो आरोपियों को अपनी पुत्रियों को लात घूसे से मारते पीटते देखा। बीच बचाव करने पर उसे भी मारा पीटा। शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।वहीं हर्रैया थाना क्षेत्र निवासी युवती ने दुबौलिया थाना क्षेत्र के गारभूपुर निवासी राहुल पर आरोप लगाया है कि उसने जबरिया उसका हाथ पकड़कर खेत में ले गया, उसके साथ छेड़खानी की, जब उसने विरोध जताया तो उसे गाली और जानमाल की धमकी दी।
दोनो मामलों में तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सम्बन्धित थाना पुलिस विवेचना कर रही है।