बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के अकसड़ा के पुल के पश्चिम तरफ कुआनों नदी में जानवरों के अवशेष मिले हैं। घटना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने बोरे में भर कर फेंके गए अवशेष को कब्जे में लिया उसका सैंपल जांच के फोरेंसिक साइंस लैब भेजने की बात कही। पशु चिकित्सक डा. राजेश वर्मा ने बताया कि मौके पर मिले अवशेष भैंस प्रजाति के लग रहे थे। सैंपल लिया गया है। घटना के संबंध में एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि अकसड़ा पुल पर मनोरमा नदी के किनारे जानवर के अवशेष पाए गए हैं। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।