छावनी थानाक्षेत्र के माझिल गांव में हुई घटना
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा
बस्तीः छावनी,थानाक्षेत्र के माझिल गांव में मजदूर की निर्माणाधीन छज्जे के नीचे दबकर वहां काम कर रहे श्रमिक मृत्यु हो गई। घटना सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे की है। घटना के बाद ग्रामीण घायल को लेकर रामजानकी मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम ककरा थाना परशुरामपुर निवासी 48 वर्षीय श्रमिक मोल्हू अपनी ससुराल छावनी थानाक्षेत्र के शिवपुर में कई वर्षों से निवास कर रहे थे। वह माझिलगांव निवासी प्रदीप वर्मा के बरामदे के निर्माण का कार्य कर रहे थे। अचानक छज्जा गिर गया। छज्जे के नीचे मोल्हू दब गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मलबे से उनको निकालकर एंबुलेंस से हास्पिटल पहुंचाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि माझिल गांव में एक पुराने मकान में कुछ काम चल रहा था। श्रमिक की छज्जे के मलबे में दब कर मृत्यु हो गई। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर मृत्यु की वजह का पता चल सकेगा। अन्य बिंदुओं पर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।