,बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के डमरूआ जंगल करवनिया गांव निवासी 30 वर्षीय अजय निषाद का शव 24 घंटे बाद सोमवार को मिला। वह रविवार दोपहर कुआनो नदी के बढ़या घाट पर मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान उनका जाल पानी में फंस गया। जाल निकालते समय, वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए घटना के समय उनके साथ एक बच्चा भी मछली मारने गया था। उसी ने गांव में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तलाश शुरू की लेकिन रविवार को उनका पता नहीं लग सका। सोमवार को पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिर से अभियान शुरू किया तब जाकर शव का पता लग सका। इस घटना से दिवंगत के परिवार में मातम छा गया है। पिता रामसुरेश , माता प्रमिला देवी, पत्नी मीरा देवी, और बच्चे छह वर्षीय समर व चार वर्षीय आयुष का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
:::::::