पूर्व विधायक जय चौबे के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व विधायक जय चौबे ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर- भारतीय जनता पार्टी ने कल उत्तर प्रदेश में जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी संत कबीर नगर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने नीतू सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है जहां कल पार्टी कार्यालय पर नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया गया था वही आज खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए उनका जन्मदिन भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व विधायक जय चौबे के साथ पहुंचे जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए जिला अध्यक्ष नीतू सिंह को बधाई दी। पूर्व विधायक जय चौबे और उनकी टीम से स्नेह और सम्मान पाकर जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। आपको बता दे की आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे मौका था नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के स्वागत समारोह का सबसे पहले पूर्व विधायक या चौबे ने नीतू सिंह को आज जन्मदिन की बधाई देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव के साथ के काटते हुए जिला अध्यक्ष नीतू सिंह को बधाई दी वही पूर्व विधायक जय चौबे के साथ पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का जोरदार स्वागत किया। अपनों से प्यार और स्नेह पाकर जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह के दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में एक जन नेता के पौत्रबधू को जनपद की जिम्मेदारी सौपी है यह बेहद सरहानीय हम आशा करते है जिस तरीके से शीर्ष नेतृत्व ने नीतू सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और संत कबीर नगर जिले में एक नया आयाम साबित करेंगी।