बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय ने संतों से लिया आशीर्वाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। वृंदावन । बागेश्वर धाम के पूज्य महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और लोकप्रिय कथा व्यास श्री इंद्रेश उपाध्याय ने हाल ही में वृंदावन का दौरा किया, जहाँ उन्होंने पूज्य गुरुदेव भगवान रंगमहल पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री महंत राम शरण दास जी महाराज और श्री पूज्य अग्रदेवाचार्य श्री मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
संतों का सानिध्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और इंद्रेश उपाध्याय ने संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और उनका मार्गदर्शन लिया। संतों ने उन्हें सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए प्रेरित किया।
संतों ने उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं और वे अपने दिव्य दरबार के लिए जाने जाते हैं। वे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
इंद्रेश उपाध्याय एक लोकप्रिय कथा व्यास हैं और वे अपनी कथाओं के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार करते हैं। उनकी कथाएँ देश-विदेश में सुनी जाती हैं।भारतीय संस्कृति में संतों का विशेष महत्व है। संत समाज को सही मार्ग दिखाते हैं और उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करते हैं संतों का आशीर्वाद प्राप्त करना शुभ माना जाता है।