अम्बेडकर नगर। जनपद के समस्त व्यावसायिक वाहनों( यथा- ट्रक/ बस /टैक्सी/ऑटो) के स्वामियों को सूचित किया जाता है कि परिवहन विभाग द्वारा वाहनों से संबंधित समस्त जानकारी/सूचना( टैक्स फिटनेस / परमिट / बीमा/ प्रदूषण इत्यादि) वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर प्रेषित किया जाता है तथा वाहन से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आवेदन किया करने पर आवेदक के जानकारी एवं स्वीकार्यता हेतु वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाता है ।
अतः समस्त व्यवसायिक वाहनों (यथा- ट्रक / बस/ टैक्सी /ऑटो/ के स्वामी अपने नाम से पंजीकृत वाहनों पर एक सप्ताह के अंदर अपना मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें ताकि समस्त सूचनाएं स समय कार्यालय द्वारा संप्रेषित की जा सके अन्यथा की स्थिति में परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली समस्त सेवाएं एवं सूचना की जानकारी आपको प्राप्त नहीं हो पाएगी साथ ही आपके वाहन से संबंधित किसी भी कार्य एवं संपादन भी नहीं हो पाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी परिवहन कार्यालय इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।