Basti
बस्ती: रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग की तैयारी जनपद में शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह साप्ताहिक परेड का निरीक्षण के बाद नवनिर्मित भवनों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जवानों के लिए पूर्व में बने भवनों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देश दिया। हाल ही में बन कर तैयार जी-पांच बिल्डिंग की बैरक में विद्युत व्यवस्था व ट्रांसफार्मर के लिए कार्यदायी संस्था से पत्राचार कर सुविधा को समय से उपलब्ध कराने को कहा। जी-पांच व जी-आठ टावर में हो रहे निर्माण कार्य का उनके डीपीआर से भौतिक मिलान कर कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने को निर्देशित किया। लिफ्ट के कार्य का यथा शीघ्र पूर्ण करा लिए जाएं। उसके संचालन के पुलिस लाइन से दो-दो लोगों को नामित करके उनको लिफ्ट लगाने वाली संस्था से उचित प्रशिक्षण दिलाया जाए। ज्वाइनिंग ट्रेनिंग रिक्रूट के लिए उनके रहने के स्थान व नवनिर्मित भोजनालय जल्द पूरा करा लें। जवानों के बाथरूम व शौचालय दुरुस्त करा लिया जाए।