बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास करने के मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
पीड़िता के पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रात करीब एक बजे गांव निवासी शिवशंकर उसके घर में घुस गया। उसकी पत्नी के साथ जबरिया शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया, उसके साथ छेड़खानी की। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसका ब्लाउज फाड़ दिया। इस बीच वह मौके पर पहुंचा तो पत्नी को नीचे गिरा और आरोपी के चंगुल से बचने के लिए हाथापाई करते देखा। इस बीच आरोपी की नजर उस पर पड़ी तो उसने उसकी पत्नी को छोड़ दिया। जब उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मारते हुए भाग निकला। 14 फरवरी की देर रात हुई इस घटना में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 5 मार्च को बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।