राहुल गांधी की लोकप्रियता बरकरार, धारावी में उमड़ा जन सैलाब, अवसर था चमड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों के कार्य में आने वाली चुनौतियाँ,,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 7 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
कहते हैं कि इंसान में जितना ही प्यार की खुशबू तेज़ होती है तो उसकी खुशबू से सारा आलम महक उठता है। आज धारावी के 90 फिट गोल्ड मैदान पर यह देखने को मिला।
लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के आगमन पर धारावी की आवाम ने जिस आत्मीयता का परिचय दिया, वह काबिल ए तारीफ़ है।
आपको बताते चलें कि राहुल गांधी का यह मुंबई दौरा धारावी के चमड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों से बात चीत कर के उनके सामने आने वाली चुनौतियों समझना था। इस अवसर पर राहुल गांधी ने जिन नव निर्माण इकाइयों का दौरा किया, उनमें ,चमार स्टूडियो, भी शामिल था है, जिसे सुधीर राजभर ने स्थापित किया था।
चूंकि धारावी दुनिया के सबसे बड़े चमड़ा केंद्रों में से एक है। जिसमें हज़ारों चमड़ा निर्माण इकाइयाँ हैं और एक लाख से अधिक कर्मचारी भी कार्यरत हैं।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि सुधीर राजभर ने भारत के लाखों दलित युवाओं की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के साथ साथ उनके चेहरे पर खुशहाली प्रदान की है। इसके साथ उन्होंने धारावी के कारीगरों के छिपे हुए कौशलवकों भी समझा और वैश्विक स्तर पर धारावी के चमड़ा उद्योग को फैशन के सबसे प्रतिष्ठित गलियारों तक पहुंचाने की बात कही।
अपनी आँखों की चमक को बरकरार रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि मैने लोकसभा में कहा था कि इक् समृद्ध भारत का निर्माण केवल उत्पादन और भागीदारी के माध्यम से ही किया जा सकता है। धारावी में स्थित चमार स्टूडियो यह बताती है कि कि वह मॉडल सफल है, कारगर है। साथ ही मुझे यह भी उम्मीद है कि हम इस तरह के मॉडल को पूरे अपना सकेंगे।
इस दौरान धारावी विधान सभा के तमाम सम्मानित कांग्रेसी नेताओं का हुजूम देखने को मिला। पुलिस प्रशाशन अपने आप में पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी।