ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है सलमान खान की फिल्म सिकंदर, अटकलों का बाज़ार गर्म,,,


अनुराग लक्ष्य, 7 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
ख़बरों के मुताबिक आज के सुपर स्टार सलमान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज़ होने की बात सामने आ रही है। साथ ही उनका जो क्रेज है उसे देखते हुए यह कहना पड़ेगा कि सिकंदर कामयाबी के नए इतिहास ज़रूर गढ़ेगी। क्योंकि एक विशेष वर्ग के जो उनके फैंस हैं। उनके सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बेसब्री से इंतज़ार भी है।
लेकिन कुछ अटकलों का बाज़ार भी इस वक्त गर्म है कि यह फिल्म 30 मार्च रविवार को रिलीज़ हो रही है इसलिए सोमवार से वीकेंड शुरू हो जाएगा जिससे फिल्म पर बुरा असर पड़ सकता है।
क्योंकि लोगों का कहना है कि इससे पहले टाइगर 3 भी संडे को रिलीज़ हुई थी जिसका खराब असर सोमवार से शुरू हुआ तो अंत तक उसके कलेक्शन में सुधार नहीं हुआ था।
इस बात को लेकर सिनेप्रेमियों ने तरह तरह की बातें कही जा रही हैं कि ऐसा न हो कि सिकंदर भी टाइगर 3 की तरह खतरे में न पड़ जाए। खैर अभी यह बात तो सिकंदर की कामयाबी या नाकामयाबी पर ही निर्भर करता है, कि लोगों का सोचना कितना सही है या गलत।