चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना नकदी व जेवरात चोरी

बस्ती: ,छावनी थानाक्षेत्र के खडैचा गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान में जमकर चोरी की। गांव निवासी विजय चौहान इलाज कराने स्वजन के संगे पुणे गए हुए हैं। इनके बंद पड़े खाली पड़े मकान में घुसकर चोरों ने अलमारी खंगाली और जरूरी सामान लेकर चंपत हो गए। इसी तरह अपने रिश्तेदारी में गए जयप्रकाश के घर में भी चोरी की घटनाएं सामने आइ हैं। मौका पाकर घर में घुसे चोरों ने उनके नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। गांव के ही रमाकांत यहां बर्तन का सामान व बहवाकलानी के सूबेदार यादव के घर खिड़की के रास्ते घुस गए।जेवरात आदि सामान उठा ले गए। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में आई है। मौके जाकर जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही इसका सुराग लगाकर मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।