वाट्सएप ग्रुप पर डाला योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का वीडियो,दर्ज हुआ मुकदमा

 

बस्ती। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को बम से उड़ा देने की धमकी का वीडियो डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गौर थाना क्षेत्र के जोगिया निवासी अभिषेक कुमार दूबे ने गौर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सनातन धर्म सर्वोपरि वाट्सएप् ग्रुप पर एक नम्बर से वीडियो डाला गया। वीडियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित करते हुए उन्हे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वीडियो को देखकर जब उसने वीडियो डालने वाले नम्बर पर काल कर इसके बारे में पूछा तो कहा गया कि यह वीडियो उसके द्वारा ही बनाया गया है। इस वीडियो को देखकर उसकी भावनाएं आहत हुई। मामले में तहरीर के आधार पर वाट्सएप ग्रुप सनातन धर्म सर्वाेपरि के एडमिन के विरूद्ध मोबाइल नम्बर के आधार पर बीएनएस, आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।