बस्ती । रूधौली थाना पर दो लोगों के खिलाफ धमकी देने के मामले में मुकददमा दर्ज कराया गया है। सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की मां ने रूधौली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी की शादी बांसी में तय हुई है। उसके होने वाले दामाद के मोबाइल नम्बर पर एक अंजान लड़का मंगल सिंह और उसके दोस्त किशन सिंह के मोबाइल नम्बर से फोन कर धमकी दी जा रही है कि यदि उसने उनकी बेटी से शादी किया तो जान से मार देंगे। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी मंगल सिंह, बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी किशन सिंह के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।