बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के धनेवा निवासी जयदेवी पत्नी राकेश ने गांव निवासी पति, पत्नी पर रास्ते के विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नीलम और उसके पति श्या मजी ने रास्ते के विवाद को लेकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी पति, पत्नी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।