बभनान, बस्ती। बच्चे ही आंगन की शोभा होते हैं चाहे वह घर हो या विद्यालय यह बातें नगर पंचायत के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मुख्य अतिथि प्रबल मालानी ने सोमवार को एक दिवसीय “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव कार्यक्रम का आयोजन पर कही। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को निपुण के चयनित बच्चों को कापी कलम शील्ड व ज्योमेट्री बॉक्स सहित कई उपहार दिए गए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी बडकऊ वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें उपस्थित सभी कार्यकत्रियों को शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।
सी०डी०पी० गौर गीता सिंह ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालय मॉडल प्रा०वि० मुसहा प्रथम के प्रधानाध्यापक राम सजन यादव के द्वारा किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं होली के प्रति मार्मिक प्रस्तुति की गयी। सभी न्याय पंचायत से आये हुए 65 निपुण छात्रों को निपुण प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया।
इस मौके पर राजकुमार सिंह, शिशिर गुप्ता, अखिलेश पांडे, दान बहादुर दुबे, रामगोपाल पाठक, राम सजन यादव, राम सुरेश यादव, दिलीप यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सुनीता, मीरा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।