महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । अयोध्या कैंट में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की अध्यक्षता अयोध्या कैंट के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर कुमार राजीव सिंह ने की। ब्रिगेडियर आनंद मनवाल, कमांडर 146 इन्फैंट्री ब्रिगेडियर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। रैली का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना था। इसके लिए सेना द्वारा विभिन्न शिविर लगाए गए थे, जहाँ भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को रखा और उनके समाधान के लिए कार्रवाई की गई। रैली में एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया था, जिसमें कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। स्टेशन कमांडर ने वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को सहायता राशि भी प्रदान की। रैली में भाग लेने वाले सभी भूतपूर्व सैनिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। ब्रिगेडियर कुंवर राजीव सिंह और उनकी टीम द्वारा किए गए कार्यों की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर, वक्ताओं ने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा उनकी सेवा और सम्मान करना चाहिए। एक वक्ता ने भावुक होकर कहा, बुझा है जिस आंगन का चिराग, उस घर की दीवारें भी रोई होंगी, खोया है जिन माओं ने लाल अपना, न जाने वो मां ये कैसे सोई होगी।यह रैली भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।