यूनाइटेड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न

*पत्रकारों के मूल्यों और हितों पर हुई अहम चर्चा*

*दसवीं बार पुनः जिलाध्यक्ष चुने गये सुहेल युसुफ*

बहराइच 26 फरवरी। मान्यता प्राप्त पत्रकार सुहेल युसुफ के आवास पर हुई यूनाइटेड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश, बहराइच की वार्षिक बैठक का आयोजन। जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकार निजामुद्दीन अख्तर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुहेल युसुफ ने की, जिन्होंने मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित पदाधिकारियों व पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस बैठक में पत्रकारिता की गरिमा, चुनौतियाँ और पत्रकारों के हितों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन तौहीद अहमद ने किया। बैठक में यूनाइटेड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश, बहराइच के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसमें सुहेल युसुफ को लगातार दसवीं बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, बी०एस० श्रीवास्तव, मिथुन बाल्मीकि (एडवोकेट), ज़ियाउल्लाह सिद्दीकी, अम्बुज त्रिपाठी को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। निजामुद्दीन अख्तर, उमाकांत शुक्ला, अजय त्रिपाठी को संरक्षक मनोनीत किया गया। मोहम्मद आरिफ (संगठन), नौशाद अहमद (प्रशासनिक कार्य) को जनरल सेक्रेटरी, तौहीद अहमद को सेक्रेटरी/मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया। मोहम्मद आसिफ को खेलकूद मंत्री, आर० के० वर्मा को कोषाध्यक्ष, शाहिद सईद खान को सेक्रेट्री (प्रचार-प्रसार), सैय्यद शाद हुसैन (महा सचिव प्रचार प्रसार ) और संदीप श्रीवास्तव को लीगल एडवाइजर के रूप में मनोनित किया गया।

बैठक के दौरान पत्रकारिता के मूल्यों और उसकी महत्ता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण होती है और निष्पक्ष एवं सत्य आधारित खबरें देना हर पत्रकार का कर्तव्य है। साथ ही, पत्रकारों को आने वाली चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद आरिफ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।