भोजपुरी अभिनेता, सांसद मनोज तिवारी पहुंचे अयोध्याः बोले- जिसका मन ही गंदा उसके लिए नहीं है गंगाजल का कोई महत्व नहीं

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी आज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि और रामलला सदन में दर्शन और पूजन कर रामलला सदन के महंत जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डाक्टर राघवाचार्य से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने रामलला सदन के बारे में जानकारी ली।दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू सांसद मनोज तिवारी ने सपत्नी अयोध्या में दर्शन पूजन किया। महाकुंभ को लेकर सवाल उठाने सवालों का करारा जवाब भी दिया। कहा कि जिसका मन ही गंदा हो उसके लिए नहीं है मां गंगा के जल का कोई महत्व नहीं है। मोदी की गारंटी ने दिल्ली को बीजेपी का कर दिया है। दिल्ली में आज से विधानसभा सत्र आरंभ हो गया है। वहां आयुष्मान योजना लागू हो गई है। यमुना जी की स्वच्छता का काम शुरू हो गया है।3 साल में यमुना निर्मल होंगी।उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर यमुना के जल को स्वच्छ करने में हम सब जुट गए हैं। जैसे गंगा जी निर्मल और स्वच्छ है वैसी हो दिल्ली की यमुना जी अगले तीन वर्षों में स्वच्छ और निर्मल होंगी।