सौम्या एवं सनी ने सर्वाधिक UGC JRF अंक लाकर रचा इतिहास

Basti । गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया बस्ती की छात्रा सौम्या सिंह को UGC JRF 99.55 परसेंटाइल एवं सनी पाण्डेय को UGC JRF परीक्षा 99.39 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण होने होने पर एकेडमी के प्रबंधक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने माल्यर्पण करने के साथ मिठाई खिलाकर उनका हौसला अफजाई किया।

उन्होंने कहा कि यह इन्होंने सार्थक प्रयास किया विद्यालय परिवार इनके उज्वल भविष्य की कामना करता है।

वही दोनो छात्रों ने कहा कि इसका पूरा श्रेय हमारे गुरुजनों एवं माता पिता को जाता है। हमारे शिक्षकों ने समय समय पर उचित मार्गदर्शन दिया साथ ही हमें वेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित करते है यदि कही कोई डाउट हुआ तो उसे बहुत ही अच्छे से समझाते थे जिसका परिणाम है कि हमे सफलता मिली। साथ ही हमारे परिजन हमेशा हमे बेहतर करने के लिए उत्साहित करते रहे। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय मे अपने देश परिवार समाज एवं विद्यालय का का नाम रोशन करेंगे।