नौतनवां(महराजगंज) भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने सोनौली पुलिस एवं भगवानपुर पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुये मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत किया है।
शिकायति पत्र में लिखा है कि पुलिस न तो चोरियों के मामलों में एफआईआर दर्ज करती है और न ही पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। भाजपा नेता का आरोप है कि आम लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन उन्हें केवल टालमटोल और धमकियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई पीड़ित व्यक्ति भाजपा नेताओं या अन्य प्रभावशाली लोगों की मदद लेता है, तो पुलिस उसे भी धमकाने और अपमानित करने से नहीं चूकती। उन्होंने पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुये आरोप लगाया कि अवैध मिट्टी खनन और तस्करी को बढ़ावा देने के साथ-साथ पीड़ितों को डराने और समझौता करने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने ने मुख्यमंत्री से मामले की गोपनीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।