अम्बेडकर नगर।खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, अम्बेडकरनगर द्वारा राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिनांक 21 से 23 फरवरी, 2025 तक ओपन राज्य आमंत्रण महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारम्भ सचिव जिला ओलम्पिक संघ डा0 हनुमान प्रताप सिंह द्वारा किया गया एवं उसके बाद हुए कई रोमांचक मुकाबलों में श्री विवेक मौर्य संरक्षक नारायण फाउंडेशन, डा0 संतोष कुमार यादव, एमबीबीएस, मेडलाइफ हास्पिटल, मौजूद रहे और विभिन्न टीमों के खेल का शुभारंभ किया अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और जनपद में हो रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर खुशी जाहिर की दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में आए हुए अतिथियों का कार्यक्रम आयोजक जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य द्वारा स्वागत किया गया।प्रतियोगिता का पहला मैच जनपद मऊ एवं सुल्तानपुर के बीच 03सेट में खेला गया। जिसमें सुल्तानपुर ने मऊ की टीम को दो सेट में 25-10 एवं 25-18 के अन्तर से उसके बाद अयोध्या ने बलिया जनपद की टीम को 25-6 एवं 25-5 के अन्तर से, फिर मऊ ने रायबरेली को 25-12 एवं 25-16 के अन्तर से हराया। उसके बाद अयोध्या ने सिद्धार्थनगर को 25-13 एवं 25-15 के अन्तर से हराया। अगले मैच में सुल्तानपुर ने रायबरेली को 25-20 व 25-15 के अन्तर से हराया। उसके बाद लखनऊ ने मऊ को 25-17 व 25-11 के अन्तर से हराया। फिर सिद्धार्थनगर ने गोरखपुर 25-12 एवं 25-5 के अन्तर से हराया। उसके बाद लखनऊ की टीम ने अम्बेडकरनगर को 25-12 एवं 25-13 के अन्तर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रामजीत, देवेन्द्र यादव, बलराज सिंह, सईद अहमद खान, अनीश राय, रमाकान्त पाण्डे, शिव शंकर यादव, संजय कुमार, विनय राजभर उदयराज, शिवाजीत सिंह, सुश्री जुगनू ने निभायी। इस अवसर पर आशाराम वर्मा कोषाध्यक्ष जिला ओलम्पिक संघ, कार्यालय सहायक अनुपम प्रजापति, वीरेन्द्र निषाद, समस्त प्रशिक्षक सुमेधा यादव, अदनान अहमद, देशपाल सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अमित चौरसिया, शिल्पी गौतम, देशपाल सिंह एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।अन्त में क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच कल दिनांक 23 फरवरी, 2025 को खेले जायेंगे।