पश्चिम रेलवे में जल्द लागू होंगे नए नियम, लोकल ट्रेनों में तेज आवाज़ में वीडियो देखना पड़ सकता है मंहगा,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 21 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
अच्छी तरह खबरदार हो जाएं वोह यात्री जो लोकल ट्रेनों में बेखौफ तेज़ आवाज़ में वीडियो देखना पसंद करते हैं। अब उनके लिए पश्चिम रेलवे नए नियम लागू करने जा रही है।
वोह लोग सतर्क हो जाएं जो लोकल की यात्रा के दौरान मोबाइल फोन पर बिना इयरफोन लगाए गाना सुनते हैं या वीडियो देखते हैं। पश्चिम रेलवे ऐसे यात्रियों के खिलाफ कारवाई करने पर विचार कर रही है। इस संबंध मे जल्द ही नए नियम बनाए जाएंगे।
इसके साथ ही यात्रियों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिसके तहत लोकल ट्रेनों और स्टेशनों पर उद्घोषणाएं की जाएंगी। साथ ही लोकल ट्रेनों में पर्चा चिपका कर यात्रियों से अपील की जाएगी वोह लोकल यात्रा के दौरान बिना इयरफोन के गाने और वीडियो न सुनें।