लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आशियाना में शहनाई मैरिज लॉन किया सील

लखनऊ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कानपुर रोड योजना के सेक्टर-के में स्थित शहनाई मैरिज लॉन को सील कर दिया गया।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने यह कार्रवाई की। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि प्रीति तिवारी व अन्य द्वारा भूखंड संख्या-1559 और 1560 पर लगभग 850 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से निर्माण कर मैरिज लॉन संचालित किया जा रहा था।इस निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की ओर से विहित न्यायालय में वाद योजित किया गया था, जिसके बाद सीलिंग के आदेश पारित किए गए थे। इन आदेशों के अनुपालन में सहायक अभियंता राम सागर वर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय व विवेक कुमार पटेल की टीम ने प्राधिकरण पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से शहनाई मैरिज लॉन को सील कर दिया।