आचार्य नरेंद्र देव की 69वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ समाजवादी आंदोलन के महानायक और विश्वविख्यात समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोमती नगर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव के परिवार के सदस्य मीरा वर्धन, यशोवर्धन, देवक वर्धन, कनिष्क वर्धन तथा प्रपौत्र भी मौजूद रहे। उन्होंने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने पूर्वज को नमन किया।कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, सांसद उज्जवल रमण सिंह, विधायक रविदास मेहरोत्रा, प्रो. आनंद कुमार, डॉ. अशोक बाजपेयी, सुधीर हलवासिया, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।