बस्ती देश के वरिष्ठ पत्रकार श्री दिनेश चन्द्र पांडेय के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं उनकी मृत्यु से पत्रकार जगत को गहरा आघात पहुंचा है जिसकी पूर्ति कभी भी नहीं की जा सकती उन्होंने पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर दिया, अपने सिद्धांतों के साथ उन्होंने कभी भी समझौता नहीं किया ,वे देश के तमाम बड़े पत्रकार संगठनों से जुड़े रहे बस्ती एवं फैजाबाद से प्रकाशित भारतीय बस्ती हिंदी दैनिक एवं साप्ताहिक आवाज दर्पण समाचार पत्र के संस्थापक रहे वह हमेशा पत्रकारों के हित लिए लड़ते रहे उनका अंतिम संस्कार आज अयोध्या में किया जाएगा।