पौली। कमपोजिट विद्यालय बछईपुर में मंगलवार को शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में शत् प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों व अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया।
राज्य पुरस्कार प्राप्त विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय में अभिभावकों को आमंत्रित कर उन्हें अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही साथ बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शत् प्रतिशत उपस्थिति देने वाले कुल 159 नामांकन के सापेक्ष 91 बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में ऋषिशंकर, देवीचरन,धर्मेंद्र,रमेश,अमन,सु मित्रा देवी, प्रेमा,माधुरी,पुष्पा सहित भारी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।