शिव रात्रि पर होगा टाटा योद्धा महादंगल का आयोजन

-कुश्ती की तैयारियों का लिया जायजा
बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर तिलकपुर में स्थित प्रमुख आस्थाधाम बाबा जागेश्वर नाथ शिव मन्दिर के विशाल मेला परिसर मे 26 फरवरी को एस पी ऑटोव्हील्स प्रा लि, टाटा मोटर्स के सौजन्य से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन होना है। जिसे लेकर आयोजकों ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।प्रशासन भी व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहा है।
26 फरवरी को होने वाले विशाल कुश्ती दंगल की व्यवस्था का कम्पनी के अधिकारियों के साथ विवेकानंद तिवारी चौकी इंचार्ज फुटहिया, एस पी ऑटोव्हील्स निदेशक आशीष दूबे, डॉ रोहन दूबे ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, शांतिपूर्ण व भव्य तरीके से दंगल कराने के लिए एक बड़ी टीम कार्य कर रही है।
डॉ रोहन दूबे ने बताया पिछले वर्ष से अधिक बड़ा होगा यह दंगल, उन्होंने कहा कि श्री ब्रह्मदेव कुश्ती आखाड़े खजनी के निर्देशन में हो रहे इस महा दंगल में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती लड़ने वाले पुरुष व महिला पहलवान आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती का यह कार्यक्रम बड़ा ही रोमांचक होगा।
इस बार अधिक लोगों को बैठने के लिये कुर्सी और पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है।
यहां दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित राजस्थान के जाने-माने पहलवान भाग लेंगे और अपना दम-खम दिखाएंगे।
कुश्ती दंगल का सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जायजा लेने के लिए  चौकी इंचार्ज विवेकानंद तिवारी ने आयोजकों से ट्रैफिक व्यवस्था व पार्किंग को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर विशम्भरनाथ नाथ शुक्ल, ओमप्रकाश दूबे, पंकज त्रिपाठी, सहदेव दूबे, ओमकार मिश्र आदि उपस्थित रहे।